जन आक्रोश के बाद हरकत में आया जिला और नगर पालिका प्रशासन, पानी की लाइन डालना किया शुरू


वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है जिसके लिए उन्होंने 10 दिन पूर्व जनसुनवाई में कलेक्टर को एक आवेदन देकर चौपड़ा से पानी की पाइप लाइन वार्ड में डालने की मांग की थी और उनकी यह भी शिकायत थी कि रिटायर्ड डीएसपी नाली खुदाई नहीं करने दे रहे है जिस कारण पानी की लाइन नहीं डल पा रही है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को दो दिन की मोहलत दी थी और चेतावनी दी थी कि अगर उक्त पाइप लाइन वहां नहीं डाली गई तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगी। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका और जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसी स्थिति में उनके वार्ड में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है जिस कारण उन्होंने आज सुबह वार्ड की जनता के सहयोग से चक्काजाम शुरू किया ।






Be First to Comment