Press "Enter" to skip to content

देवेन्द्र कोली को पीएचडी अवार्ड

करेरा. !गत दिवस देवेन्द्र कोली (दीपक) पुत्र स्व०चतुर्भुज कोली फ़िल्टर रोड करेरा
को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर (म.प्र.) द्वारा समाजशास्त्र विषय मे शोध
शीर्षक “विकास पुनर्वास एवं सामाजिक परिवर्तन (शिवपुरी जिले के न्यू अमोला
गाँव के विशेष संदर्भ में)” डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की । उन्होंने अपना
यह शोध कार्य डॉ माधवी अग्निहोत्री प्राध्यापक कुसुम बाई जैन कन्या
महाविद्यालय भिंड के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस उपलक्ष्य पर करैरा
कॉलेज प्राचार्य डॉ एल एल खरे, डॉ एल एस बंसल, डॉ देवेन्द्र कुमार मौर्य,
डॉ देवेन्द्र कदम, डॉ अक्षयजैन, डॉ गिरीश नीखरा, आंनद श्रीवास्तव, अक्षित
श्रीवास्तव, पुरषोत्तम कोली, सतीश खटीक, सतीश अर्गल, नवीन जैन, शैलेन्द्र
जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों इष्टमित्रों पत्रकारों द्वारा बधाई एवं
शुभकामनाएं दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!