
पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ- हम बेटियों की रक्षा करेंगे और मददगार भी बनेंगे
शिवपुरी। पुलिस की संख्या कम है और पुलिस को आप सबका सहयोग मिले इसलिए आप सबको पुलिसिंग सिखाने आए है। जब तक महिलाएं, छात्राएं, युवा सक्रिय रुप से बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे नहीं आएंगे तब तक कैसे हम बेटियों को सुरक्षित रख पाएंगे। इसलिए संकल्प लें कि हम बेटियों की रक्षा कर उनके मददगार बनेंगे। यह बात पुलिस अधीक्षक सुनील पांडेय ने माधव चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं, छात्राओं और युवाओं को संबोधित कर कही।
उन्होंने साफगोई से कहा कि समाचार पत्रों में अभी आपने पढ़ा होगा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध जो कार्रवाई हुई है वह आप सबने सराही है, पर पुलिस वालों की संख्या कम देखते हुए आप सबको अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। छात्रा पूजा ने जब माधव चौक पर एस पी से पूछा कि सर कोई छेड़े और आसपास पुलिस न हो तो क्या करें। इसका जवाब देते हुए एस पी सुनील कुमार ने कहा कि तुमको डरने की जरूरत नहीं मोबाइल निकालो और तुरंत100 डायल करो। यकीन मानो जल्द पुलिस मौके पर पहुंचेगी और पुलिस आवारा बदमाशों को पकड़कर हवालात की हवा खिलाएगी। इस दौरान कुछ और प्रश्नों के जवाब एस पी ने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और युवाओं को दिए। संचालन विनोद पुरी गोस्वामी द्वारा किया गया जबकि शपथ के लिए आमंत्रण एडीशनल एस पी कमल मौर्य द्वारा सूबेदार गायत्री इटोरिया को दिया जिसपर उन्होंने मौजूद लोगों को हाथ उठाकर शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीओपी जीडी शर्मा, डीएसपी आनंद राय,प्रेम स्वीट्स संचालक राजेश जैन राजू सहित बडी संख्या में महिला पुरुष और छात्र छात्राएं मौजूद थे।






Be First to Comment