
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाली बैंक कॉलोनी में रहने वाले तीन बालक रात्रि में अपने घर से बाजार में टहलने निकले, लेकिन इसके बाद से वह वापस घर लौटकर नहीं आए। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बैंक कॉलोनी निवासी अजय पुत्र धर्मवीर परिहार और उसके साथ दोस्त उमेश कुशवाह उम्र 16 वर्ष तथा हिमांशु कुशवाह उम्र 17 वर्ष विगत 8 मार्च को रात्रि 8 बजे घर के बाहर बैठे हुए थे इसके बाद वह कमलागंज की ओर टहलने के लिए घर से आ गए, लेकिन इसके बाद से वह वापस लौटकर नहीं आए। परिजनों ने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।




