शिवपुरी। थाना प्रभारी देहात निरी. दिलीप पाण्डे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ठाकुरबाबा की टेक झाँसी रोड शिवपुरी तरफ क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर पशुओं को वध करने के लिऐ अवैध रूप से एक आयसर वाहन जाने वाली हैं। सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा ठाकुरबाबा की टेक के नीचे झाँसी रोड पर चेकिंग के दौरान एक आयसर वाहन जिसमें पशुओं को ठूस-ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था को रोककर परिवहन के संबंध में वैध कागजात मागने पर न होना बताया, बाद पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपी प्रदीप पुत्र कमलेश धानुक उम्र 25 साल निवासी हुल्लपुर थाना विजयपुर जिला श्योपुर एवं दीपक पुत्र रामस्वरूप शाक्य उम्र 27 साल निवासी रायपुर थाना बैराड़ शिवपुरी को विधिवत गिरफ्तार कर आयसर वाहन एवं 8 बैल कुल कीमत 2,40,000 रू को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
शिवपुरी पुलिस द्वारा पशुओं से क्रूरता पूर्वक भरा एक आयसर वाहन किया जप्त
टैग: शिवपुरी



