14 बिछड़े परिवारों को शिविर ने एक छत के नीचे लाने में सफलता की हासिल
शिवपुरी। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के शिवि

र में कुल 31 को प्रस्तुत किया गया। इसमें जहां 14 पति-पत्नियों के बीच समझौता कराया गया वहीं एक सास और बहू के बीच में समझौता कराके एक ही दिन में 15 प्रकरणों में समझौता कराया गया। 6 प्रकरणों में न्यायालय जाने की समझाईश दी गई। तो वहीं सात प्रकरणों में एक पक्ष उपस्थित हुआ था। एक प्रकरण को पुन: परामर्श हेतु अगली दिनांक दी गई है। वहीं दो प्रकरणों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे।
जिला पुलिस परिवार परामर्श शिविर के तहत शुक्रवार को आयोजित जिला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में सफलता विगत शिविरों की तुलना में अच्छी रही। विगत एक वर्ष से चलाए जा रहे इन शिविरों में से सबसे अधिक इसी शिविर में 15 प्रकरणों में समझौता कराया गया। इसमें जहां काउन्सलरों ने काउन्सलिंग करके समझौता कराने का काम किया तो वहीं महिला सैल की पूरी टीम ने मेहनत करके प्रकरणों एकत्रित करने से लेकर दोनों पक्षों को बुलाने का सराहनीय कार्य भी किया। शिवपुरी निवासी अंजना का विवाह पुरानी शिवपुरी निवासी राम के साथ हुआ था पति प्राईवेट जॉव करता है और पत्नि ने घर की आर्थिक हालत सुधारने के लिए मनिहारी की दुकान घर पर शुरू कर दी। इस दुकान को लेकर सास और बहू के बीच कलह हुई जो पति पत्नि के बीच तलाक का कारण बन गई। विगत 6 माह से पत्नि मायके में रह रही थी और उसके दो लड़के भी थे। काउन्सलरों ने अपनी समझाईश से इन दोनों के बीच गिले सिकवों को दूर किया और जहां पत्नि ने बिना पति की अनुमति के पुन: दुकान नहीं खोलने का वचन दिया। तो पति ने भी पत्नि की सभी आवश्यकतायें पूर्ति करने का वादा किया। एक अन्य प्रकरण में बड़ौदी निवासी लालू ने रामश्री के साथ लव मैरिज की थी। मगर इन दोनों के परिवारों के बीच इस विवाह को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। शिविर में यह दोनों बिछड़े पति पत्नि भी एक हुए। इन दोनों को परिवार के द्वारा एक प्लॉट देने की भी सहमति हुई। जिस पर वह अपना मकान बनाकर रहेंगे। एक अन्य प्रकरण में लड़की पटवारी और लड़का बेरोजगार है जिसके कारण हीनता की भावना की वजह से दोनों में टकराव चल रहा था, परंतु काउंसलर ने इस टकराव को दूर कर दोनों को मिला दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, डीएसपी महिला सैल आनंद राय, जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया, वरिष्ठ काउन्सलर श्रीमती सीमा-सुनील पाण्डेय, महिला सेल प्रभारी कोमल परिहार, उमा मिश्रा, पुष्पा खरे, प्रीति जैन, श्वेता गंगवाल, श्रीमती गुंजन खेमरिया, नीरजा खण्डेलवाल, मृदुला राठी, नम्रता गर्ग, भरत अग्रवाल, सुरेश जैन नरवर वाले, संतोष शिवहरे, समीर गांधी, राजेन्द्र राठौर, हरवीर सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, मथुरा प्रसाद गुप्ता, शंभूदयाल पाठक, डॉ. विजय खन्ना, एएसआई बेबी तबस्सुम सहित महिला सेल का स्टाफ मौजूद था।
परिवार परामर्श की टीम को पुलिस अधीक्षक ने दिया नगद पुरूस्कार
पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र में महिला सैल की मेहनत को देखते हुए सैल प्रभारी एसआई कोमल वर्मा, एएसआई बेबी तबस्सुम, हेडकॉस्टेबिल राजेन्द्र शर्मा, प्रेमनारायण, शिवकुमार श्रीवास्तव, आरक्षक विपिन शर्मा, विकास, राकेश डांडेय, प्रदीप शर्मा, महेन्द्र दीवान, बैजयंती मौर्य, शबना कुर्रेशी को 100-100 रूपए का नगद पुरस्कार स्वीकृत किया गया है।




