Press "Enter" to skip to content

भ्रष्टाचार खुला तो सीएमओ-एचओ छुट्‌टी लेकर गायब

सड़क में भ्रष्टाचार खुला तो सीएमओ-एचओ छुट्‌टी लेकर गायब, गुस्साई भीड़ ने घेरी नपा

नगरपालिका में अराजकता की स्थिति है। दरअसल सीएमओ रणवीर कुमार सिंह व हेल्थ
गोविंद भार्गव एक गुणवत्ताहीन सीसी रोड के भुगतान में गड़बड़ी (भ्रष्टाचार)
उजागर होने के बाद छुट्टी पर चले गए। दोनों अधिकारी क्रमश: एक दिन 6 दिन की
छुट्टी लेकर गए थे लेकिन आज तक लौटे ही नहीं। इधर नगरपालिका में शहर की
जनता समस्याएं लेकर आती है तो उनकी सुनवाई नहीं होती। सोमवार को भी शहर के
वार्ड 13 व 14 के लोगों ने खंबों पर लाइट न होने की समस्या को लेकर नपा का
घेराव कर दिया।

सोमवार को जैसे ही नपा खुली वार्ड क्रमांक 13 और 14 के नागरिकों ने नपा
का घेराव कर लिया। ये लोग अपने वार्ड के पार्षदों के साथ नपा के हेल्थ
अफसर को खोज रहे थे इनकी मांग थी कि इनके वार्डों में बड़ी-बड़ी गाजर घास खड़ी
हो गई है। सड़कों पर खंबे तो खड़े कर दिए गए हैं। लेकिन इन पर लाइटें नहीं
लगाई गईं हैं। ऐसे में रविवार को वार्ड के मंदिर पर एक बड़ा सांप निकल आया
जिस वजह से कई बच्चे बच गए। इसी बात को लेकर लोगों में गुस्सा था वार्ड 13
के पार्षद संजय परिहार ने तो चिल्ला- चिल्ला कर कहा कि यहां फर्जी भुगतान
करने को पैसा है लेकिन जनता की परेशानी को दूर करने और उसे सुनने के अफसर
तक मौजूद नहीं रहते।

गोविंद भार्गव एचओ,नपा

6 दिन की छु़ट्टी 3 से 8 सितंबर

नोट: 3 दिन बीते लेकिन दफ्तर में आए ही नहीं।

रणवीर कुमार सीएमओ

1 दिन की छु़ट्टी 06 सितंबर

नोट: 5 दिन बीते लेकिन दफ्तर में आए ही नहीं।

नगर पालिका के घेराव के दौरान नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के सामने अपनी बात रखते वार्ड 13-14 के नागरिक।

एचओ का तो फोन भी नहीं लग रहा

एचओ गोविंद भार्गव की अनुपस्थिति में उनका कामकाज देख रहे पीयूष
श्रीवास्तव का कहना है कि एचओ गोविंद भार्गव 6 दिन की छुट्टी लेकर गए थे,
लेकिन अब तक नहीं लौटे। मेरे पास स्टोर में सामान भी नहीं है और जनता के
अंदर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सीएमओ साहब भी नहीं है। ऐसी स्थिति में अब
किसका मार्गदर्शन लिया जाए कुछ समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। वरिष्ठ
अफसरों ही अब इस बारे में कुछ बता सकते हैं।

प्रभारी बोले-हमें नहीं मालूम कहां हैं सीएमओ

प्रभारी सीएमओ आरडी शर्मा ने भास्कर को चर्चा में बताया कि सीएमओ
श्री सिंह मुझसे एक दिन की कह कर गए थे। कहा था कि एक दिन के लिए चार्ज
संभाल ले, लेकिन अब तक पता नहीं हैं। गुस्साए लोग खंबों पर बिजली लगाने की
बात कर रही थी, यह अधिकार हमारे पास है नहीं। हम तो अपने सीमित अधिकारों से
जैसे-तैसे काम चला रहे हैं।

छुट्टी से लौटकर सौपेंगे रिपोर्ट

हमने
तो सीएमओ से मामले में पहले विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लेकिन उसके द्वारा
अब तक वो हमेंसबमिट नहीं की गई है। वो छुट्‌टी पर हैं हमने भी उनसे बात की
थी तो वो बोले कि बेटी का एडमीशन कराने आया हूं एक दो दिनों में सारी
रिपोर्ट आकर सौंप दूंगा। हम उनका इंतजार कर रहे हैं।
तरुण राठी, कलेक्टर
शिवपुरी

नगरपालिका के यह दोनों अफसर हैं गायब

क्या था मामला

क्रमांक 10 में एक 3.93 लाख से वर्ष 2011 में एक सीसी रोड डाली
गई। जुलाई 2017 में इसी रोड पर दोबारा सड़क बनाने के नाम पर ठेकेदार ने
दूसरी बार 3.43 लाख रुपए का भुगतान ले लिया था। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह
व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बाकायदा 2 सितंबर को इसी सड़क पर ही प्रेस
कॉन्फ्रेंस लेकर भ्रष्टाचार उजागर किया था। इस मुद्दे पर जब कलेक्टर तरुण
राठी ने सीएमओ रणवीर कुमार से रिपोर्ट व रिकॉर्ड दोनों मांगा था। लेकिन
सीएमओ यह तर्क दिया कि यह रिकॉर्ड एचओ गोविंद भार्गव ने नहीं दिया है। इसी
दौरान एचओ 3 सितंबर को 6 छ़ुट्टी लेकर चले गए। वहीं सीएमओ रणवीर कुमार भी 5
सितंबर को एक दिन की छुट्टी लेकर चले गए। लेकिन आज तक लौटे नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!