
नरवर। नरवर के नवीन महाविद्यालय में शासन की मंशा अनुसार कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पोहरी विधायक पहलाद भारती द्वारा स्मार्ट फोनों का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य राजीव दुवे द्वारा की गई जबकि मुख्य अतिथि के रुप में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रहलाद भारती तथा विशेष अतिथि के रूप में बजरंग दल संयोजक मनोज गुरु व विधायक प्रतिनिधि जगपाल वेश, बंटी शर्मा भी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात मुख्य अथिति व विशेष अथितियों का माल्यार्पण कर प्राचार्य व कालेज परिवार की ओर से स्वागत किया गया। कॉलेज में कुल 69 स्मार्ट फोनों का वितरण मोके पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अर्जुन सिंह, गुर्जर लाला, रामनिवास रावत, राजेंद्र धाकड़, नरेंद्र जाटव पटवारी, नरोत्तम शर्मा, राजू परिहार, भानु चौहान, मृत्युंजय शर्मा (विक्की ), डॉ उमेश रानी त्रिवेदी ,सोहेल अहमद सिद्दीकी,अतुल सेंगर आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment