Press "Enter" to skip to content

अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही

शिवपुरी। कोलारस पुलिस को मुखबिर सूचनाएं मिल रही थीं कि कस्बे में दुकानों पर अवैध रूप से पेट्रोल का विक्रय किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को कोलारस पुलिस ने जगतपुर और इन्दरा कॉलोनी में पांच दुकानों पर छापामारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से विक्रय होते हुए पेट्रोल को जब्त किया। जिन दुकान संचालकों पर कार्यवाही की उनमें आशिक मोहम्मद निवासी कोलारस के कब्जे से 6.5 लीटर पेट्रोल जब्त किया, इरशाद खान के कब्जे से 6 लीटर पेट्रोल, राजेश रामदेव के कब्जे से 4.5 लीटर पेट्रोल, विजय दुबे के कब्जे से 4.5 लीटर पेट्रोल और भारत यादव के कब्जे से 30 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया है सभी आरोपीगण निवासी कोलारस के हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 3/7ईसी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!