मुंबई। मुंबई हुई भारी बारिश के दौरान लापता हुए
बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर अमरापुरकर का शव दो दिन बाद गुरुवार को मिला।
खबरों के अनुसार वर्ली में समुद्र किनारे उनका शव बरामद हुआ है।
59 साल के बॉम्बे हॉस्पिटल में गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट थे। उन्हें लोअर परेल इलाके में आखिरी बार मंगलवार को देखा गया था।
उनके
लापता होने के बाद अमरापुरकर की भांजी पल्लवी गोडबोले ने बताया था कि
बारिश में कार फंसने की वजह से वो पैदल ही घर जाने के लिए निकले। ताकि वो
जल्दी पहुंच सके क्योंकि जिस जगह पर उनकी गाड़ी बारिश में फंसी थी, वहां से
उनके घर की दूरी केवल 10 मिनट की ही थी।
अमरापुरकर रास्ते में ही
लापता हो गए और लोअर परेल में स्थित इंडिया बुल्स के नजदीक उनका छाता मिलने
से यह संदेह गहरा हो गया कि वे मैनहोल में गिर सकते हैं। मंगलवार पूरी रात
बीएमसी, पुलिस और गोताखोर उन्हें ढूंढते रहे लेकिन गुरुवार को उनका शव
वर्ली में मिला।
मुंबईः पानी में बहे डॉ. अमरापुरकर का शव वर्ली बीच पर मिला
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment