Press "Enter" to skip to content

फारुख अब्दुल्ला ने बीजेपी और आरएसएस को दी नसीहत, धार्मिक आधारों पर देश को बांटना घातक


नई दिल्ली: नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला   ने भाजपा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ‘उन्माद फैलाने और लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग करने’ से बचने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आधारों पर देश को बांटने का बढ़ता चलन राष्ट्र हित के लिए घातक है. अब्दुल्ला ने गुजरात विधानसभा चुनावों को धर्म के आधार पर ‘बिगाड़े जाने’ पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि यह ‘भारतीय राजनीति की सबसे दुखद गतिविधि है.’ उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर देश को बांटने का बढ़ता चलन राष्ट्र हित के लिए नुकसानदेह है और ऐसी प्रवृत्ति को किसी भी कीमत पर खत्म किया जाना चाहिए.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!