Press "Enter" to skip to content

रोजगार सहायक ने विवाह सहायता लेने पहुंचे हितग्राही के साथ की अभद्रता, फाड़े दस्तावेज 

पीड़ित ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप 

शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम दर्रोनी के रोजगार सहायक मस्तराम रावत पर गांव के ही एक युवक ने कन्या विवाह सहायता स्वीकृत कराने के एवज में 5 हजार रूपए की रिश्वत मांगने और उसके दस्तावेज फाड़कर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसपी सुनील पांडे को एक शिकायती आवेदन सौंपकर रोजगार सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसपी ने इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। 

पीड़ित घनश्याम पुत्र लोहरे रावत निवासी दर्रोनी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि भवन एवं सनिर्माण योजना के अंतर्गत उसने कन्या विवाह सहायता ेहेतु आवेदन 1 मई 2018 को ग्राम पंचायत दर्रोनी के रोजगार सहायक मस्तराम रावत को दिया था, जिसको स्वीकृत कराने के लिए रोजगार सहायक मस्तराम रावत ने उससे 5 हजार रूपए की मांग की। जब उसने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो रोजगार सहायक ने उसके सारे दस्तावेज फाड़ दिए और उसके साथ अभद्रता कर उसे भगा दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!