महिला पर पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर किया कट्टे से फायर

शिवपुरी-कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम लुकवासा में कमाल पुत्र गुलाब खां के घर में बुधवार की रात्रि चोरी की नीयत से अरविंद पुत्र प्राण सिंह परिहार निवासी लुकवासा घुस गया। अरविंद की आहट सुनकर कमाल की भाभी जाग गई इससे अरविंद घबरा गया और उसने कमाल की भाभी में कुल्हाड़ी मार दी जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने कट्टे से फायर भी कर दिया और आरोपी मौके से भाग निकला। कमाल ने घटना की शिकायत कोलारस थाने पहुँचकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।