फर्शी पत्थर के तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, रेत से भरा डंपर जब्त
शिवपुरी। अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई की हैं। मगरौनी चौकी पुलिस ने फर्शी पत्थर भरकर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है। जबकि आमोलपठा चौकी पुलिस ने रेत से भरा एक डंपर जब्त किया है। मगरौनी पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की रात 2.30 बजे मोहनी डेम के पास अवैध फर्शी पत्थर भरकर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका। चौकी प्रभारी सुनील सिंह सिकरवार ने तीनों को जब्ती में ले लिया। वहीं आमोलपठा चौकी प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने रॉयल्टी न दिखाने पर रेत भरा डंपर जब्त कर लिया।