यूपी बीजेपी ‘कमल मेले’ से करेगी पार्टी और मोदी का प्रचार-प्रसार

यूपी बीजेपी ‘कमल मेले’ से करेगी पार्टी और मोदी का प्रचार-प्रसार

बीजेपी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में ‘कमल मेला’ का आयोजन करने जा रही है. कमल मेला 16 दिसंबर से 16 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा.
इस मेले के माध्यम से बीजेपी अपने इतिहास और मोदी सरकार के कामकाज का प्रचार प्रसार करेगी.हाथरस, पीलीभीत, बिजनौर, रामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कौशाम्बी, मिर्जापुर समेत 20 जिलों में इस मेले का आयोजन किया जाएगा.
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसका शुभारंभ बांदा से किया था. अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसको किया जाएगा. इसके तहत सीधे जनता से जुड़कर उन्हें पार्टी और मोदी के विकास कार्यों के बारे में जागरूक किया जा रहा है.
कमल मेले में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य, लेजर शो जैसे मनोरंजन के साधन भी रहेंगे.

संबंधित खबरें