Press "Enter" to skip to content

सामाजिक न्यास विभाग के बाबू की महिला ने चप्पलें से खैर खबर, छेड़छाड़ और संड़े को बुलाने का आरोप, देखें वीडियो

बाबू कई दिनों से महिला को लगवा रहा था चक्कर
शिवपुरी। सामाजिक न्यास विभाग में बाबू के पद पर पदस्थ शिवकुमार सोनी की एक महिला द्वारा चप्पलों से पिटाई का वीडियो सार्वजनिक हुआ है। वीडियो में महिला अपनी चप्पल निकालकर बाबू में दे रही है जबकि बाबू ने एक चप्पल को पकड़ लिया तो महिला द्वारा दूसरी चप्पल निकाल ली और बाबू में देने लगी। महिला का आरोप है कि बाबू उसका कार्य नहीं कर रहा है वह कई दिनों से चक्कर लगवा रहा है और उसने रविवार को छुट्टी के दिन मुझे बुलवाया। महिला ने बाबू पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर से कोतवाली पुलिस बाबू को उठा लाई।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता का सामाजिक न्यास विभाग में कोई काम था। इस काम को लेकर महिला कई दिनों से चक्कर काट रही थी। बीते शुक्रवार को महिला जब बाबू शिवकुमार सोनी के पास पहुँची तो उक्त बाबू ने संडे को आने की बात कही। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि जब वह आफिस में पहुँची तो आरोपी बाबू शराब के नशे में दुत्त आफिस में बैठा हुआ था। जैसे ही महिला अंदर गई आरोपी बाबू ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला का हाथ पकड़ते ही महिला ने आपा खो दिया और आरोपी को चप्पलो से पीट दिया। महिला लगातार आरोपी को चप्पलों से पीटती रही। इस पूरे वाक्या को मोके पर मौजूद एक युवक ने मोबाइल में कैद कर लिया। महिला तत्काल कोतवाली पहुँची जहाँ महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में संडे को ऑफिस जाने और शराब के नशे में होने को लेकर मेडिकल करा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!