Press "Enter" to skip to content

सुजावनी की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता बाल हनुमान मेले मे चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

शिवपुरी-हिम्मतपुर। नया चौराहा बाल हनुमान मेले मे चल रही क्षेत्रीय कबड्डी  प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन फाईनल मुकाबला सुजावनी एवं धरमपुरा के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में सुजावनी की टीम मैच जीतकर प्रथम स्थान पर रही एवं मेला आयोजक कमेटी के सदस्य कौशलकिशोर शर्मा ने विजेता टीम को आश्वाशन देते हुए कहा कि आगामी 24 जनवरी को विजेता टीम सुजावनी को बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा के द्वारा पुरस्कृत करवाया जाएगा। इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता प्रमुख आर्कषण रहे  शिवपुरी जिले के नंबर बन कबड्डी खिलाड़ी राहुल जाटव एवं रोहित कमरिया, भाजपा के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!