Press "Enter" to skip to content

जबरजस्ती की प्रेम कहानी-:युबक ने जहर खाकर दी थी जान,लड़की के पिता पर मामला दर्ज

शिवपुरी ।दिनारा थाना क्षेत्र के ठांढ़ गांव के मजरा कुडैन में किशोर द्वारा जहर खाकर जान देने के मामले में पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

शादीशुदा होने के बावजूद किशोर पर शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। समाज की पंचायत में किशोर पर 1 लाख रुपए का अर्थदंड लगा दिया था। प्रेमप्रसंग के इस मामले में लड़की के पिता ने जुर्माना देने के लिए धमकी दी थी। इसलिए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। 

जानकारी के अनुसार नीरज (17) पुत्र विजय सिंह लोधी निवासी ठांढ मजरा कुडैन को गांव की ही शादीशुदा युवती ने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में लड़की के परिजनों ने युवक व उसके परिवार पर दबाव बनाया। समाज की पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि किशोर को लड़की से शादी कर घर में ही रखना होगा। साथ ही एक लाख रुपए का अर्थदंड लड़की के पिता को देना होगा। मृतक किशोर के पिता ने साफ इनकार कर दिया था कि वह बेटे को अपनी जायदाद में से हिस्सा नहीं देगा। लड़की के पिता ने किशोर को धमकाया। नीरज ने घबराकर 12-13 अक्टूबर की रात जहर खा लिया। इलाज मिलने से पहले ही नीरज ने दम तोड़ दिया। मामले में दिनारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना में सामने आया कि लड़की के पिता ने नीरज को धमकी दी थी। जिससे डरकर उसने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस ने आरोपी हरिओम उर्फ टंटू लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!