Press "Enter" to skip to content

रेडिएंट कॉलेज में मिनी रोजगार मेला कल

शिवपुरी। जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) शि

वपुरी द्वारा 8 मई को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक महल रोड स्थित प्रतिष्ठित रेडिएंट आईटीआई में रिकू्रटमेंट ड्राइव (मिनी रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आईटीएम स्किल एकेडमी द्वारा डीएचएफएल, एलएंडटी फायनेंसियल सर्विस तथा आईसीआईसीआई बैंकिंग में शिवपुरी लोकेशन हेतु बिजनेस डेवलपमेंट एक्सीक्यूटिव और रूरल बैंकिंग ऑफिसर के लिए भर्ती की जायेगी जिसके लिए आयु सीमा 28 वर्ष है तथा योग्यता स्नातक है। साथ ही डोमीनोज पिज्जा द्वारा झांसी हेतु 30 वर्ष तक के 10 वीं उत्तीर्ण युवाओं हेत डिलीवर बॉय के पदों पर भर्ती की जाएगी एवं एल एंड टी कंस्ट्रक्शन स्किल द्वारा वर्कमैन ट्रेनी के पदों के लिए 35 वर्ष तक के 8 वीं से लेकर 12 वीं उत्तीर्ण/आईटीआई युवाओं की भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों, बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो व आधार के साथ उपस्थित हों। आने-जाने हेतु किसी भी प्रकार का भत्ता नहीं दिया जाएगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!