गुना। ग्राम पंचायत बरखेड़ा हाट में क्षेत्र के ग्रामीणों को आए दिन बिजली गुल रहने एवं कम वोल्टेज की समस्या रहती थी। रविवार को गुना विधायक पन्नाालाल शाक्य ने ग्राम में बिजली डीपी रखवाकर इस समस्या का हल किया। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि बरखेड़ा हाट के ग्रामीणों को बिजली नही मिलने से उनकी फसल को पानी समय पर नहीं मिल रहा था। सभी ग्रामीणों ने विधायक को समस्या बताई। श्री शाक्य ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधुत मंडल से बिजली डीपी स्वीकृत कराई। अब ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीण किसानों को समय पर बिजली मिलने से उनके कृषि भूमि जमीन को पानी मिल जाएगा। डीपी गांव को मिलने से ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली व सभी ग्रामीणों ने विधायक श्री शाक्य को माला पहनाकर स्वागत किया। अन्य गांवों का दौरा करते हुए विधायक ने छीपोन पंचायत के ग्राम गेडावार में किसानों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारी को फोन करके समस्या हल कराई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष धाकड़, सरपंच संता शर्मा, विजय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
1712जीयूएनए-14-गुना। विधायक ने खुद खड़े होकर लगवाई बिजली डीपी।



