किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो छात्रों के खिलाफ रन्नौद थाने में मुकदमा दर्ज
शिवपुरी।रन्नौद थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की सहेली की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया। इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल कर आरोपी युवक ने अपने ही रिश्तेदार ममेरे भाई के साथ भी गलत काम कराया। दोनों ही आरोपी युवक आईटीआई के छात्र हैं जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 16 साल की किशोरी ने परिजनों के साथ रन्नौद थाने पहुंची। किशोरी ने दो युवकों पर इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शैलेंद्र लोधी की बहन से उसकी दोस्ती है। आरोपी ने आठ माह पूर्व घर बुलाकर उसकी इज्जत लूट ली। इसके बाद आरोपी शैलेंद्र के ही ममेरे भाई अमित लोधी ने दीपावली के दो दिन पहले स्कूल के पास बुलाकर उसके साथ गलत काम किया। दोनों ही युवकों ने धमकी दी थी जिससे वह डर गई थी। बाद में परिजनों को आपबीती सुनाई।
पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र लोधी निवासी सूखा राजापुर और अमिल लोधी निवासी ग्राम अलावदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ही आरोपी युवक आईटीआई के छात्र हें। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment