शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने रविवार को करैरा पहुंचकर अनुविभाग के करैराए दिनाराए सीहोरए अमोला और सुरवाया थाना प्रभारी की बैठक ली। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधों का जल्द निराकरण करें। स्थायी वारंटियों की तामील कराएं। सीसीटीएनएस साॅफ्टवेयर में डाटा फीडिंग और पुलिस मुख्यालय के आदेशों पर अमल करने के लिए कहा। साथ ही न्यायालयों के आदेशों भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं। बैठक में थाना प्रभारियों के अलावा एसडीओपी आत्माराम शर्मा भी मौजूद थे।



