शिवपुरी। जिला पंचायत कार्यालय में धारा 92 के तहत वसूली के प्रकरण में ग्राम पंचायत गिंदोरा के सरपंच की जगह पूर्व सरपंच ने पहुंचकर हस्ताक्षर कर दिए। मामले को लेेकर फास्ट समाचार ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच के बाद यह मामला सही पाया गया। पूर्व सरपंच युधिष्ठिर सिंह रघुवंशी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत कार्यालय शिवपुरी में ग्राम पंचायत गिंदोरा के सरपंच मोहब्बत सिंह आदिवासी और पूर्व सचिव सुरेश धाकड़ के खिलाफ धारा 92 के तहत वसूली का प्रकरण प्रचलित है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त 2019 काे जिला पंचायत कार्यालय में सरपंच मोहब्बत सिंह की जगह पूर्व सरपंच युधिष्ठिर सिंह रघुवंशी पहुंचा और ऑर्डर सीट पर हस्ताक्षर कर दिए। मामले की शिकायत कर देने के बाद मामले की जांच कराई गई। वर्तमान सरपंच मोहब्बत सिंह आदिवासी को बुलवाया गया। मामला सही पाए जाने पर पूर्व सरपंच युधिष्ठिर सिंह रघुवंशी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 419, 467, 468 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आदिवासी सरपंच की आड़ में संबंधित पूर्व सरपंच द्वारा सरकारी योजनाओं के तहत काम कराए गए हैं।






Be First to Comment