Press "Enter" to skip to content

हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने धरा

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने ग्राम मंडी के पास से हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक प आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।  पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम मंडी के पास ग्राम खतौरा में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची जहां से पुलिस ने संदिग्ध घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धनपाल पुत्र मठठा कुशवाह निवासी ग्राम पीरोंठ बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक लोहे का धारदार छूरा बरामद किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!