
शिवपुरी। 31 मार्च हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर ग्वालियर रोड़ पर स्थित प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर विशाल भण्डारे के साथ भजन संध्या और रासलीला सहित अदभुत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें विनीत लोकेश एण्ड पार्टी बुलंद शहर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा। मंदिर से जुड़े भक्तों ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाने की अपील भक्तों से की है।






Be First to Comment