पेयजल संकट से पूरा शहर जूझ रहा है। इस समस्या से हर तबका ग्रसित है और आज पब्लिक पार्लियामेंट के आह्वान पर जनता एकजुट होकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची इस रैली में खास बात यह रही कि रोजेदार महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई और जल संकट से निजात पाने के लिए रैली में पहुंची जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासन के असंवेदनशील रवैये के कारण जनता धूप में खड़ी रही जिस कारण रोजेदार एक दर्जन महिलाएं बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं जिन्हें लोगों ने छांव बिठाया, लेकिन उन्होंने पानी तक नहीं पिया। प्रशासन के इस असंवेदनशील रवैये पर पब्लिक पार्लियामेंट के सौमित्र तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा प्रशासन पूरे देश में कहीं नहीं होगा जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या कर दी हो। जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही हो और अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं। हम प्रशासन का बहिष्कार कर उन्हें दुत्कारते हैं।
प्रशासन की असंवेदनशीलता, रोजेदार महिलाएं धूप में खड़े रहने से बेहोश हुईं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment