Press "Enter" to skip to content

नि:शुल्क भोजन के कूपन की कलेक्टर की पहल लोग कर रहे दुरुपयोग

शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने जनसुनवाई में आने वाले सुदूर क्षेत्रों से आए वास्तविक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन के कूपन वितरण करने की एक अच्छी पहल की। जिससे पात्र लोग भोजन ग्रहण कर सकें, लेकिन इस अच्छी पहल का अब दुरूपयोग होना भी शुरू हो गया है।
बताया जाता है कि कल गोपालपुर से पूरा समूह टैम्पो टे्रक्स एमपी 33 टी 1474 में भरकर कलेक्ट्रेट से आया और तत्काल भोजन कराने को लेकर उत्पात पर उतारू हो गया। मंगलम संचालक अजय खेमरिया ने बताया कि कलेक्टर ने निर्देश दिया था कि सिर्फ बुजुर्ग और महिलाओं को कूपन दिए जाएं, लेकिन जिन कर्मचारियों को कूपन वितरण की जिम्मेदारी दी गई है वह आदतन शिकायतकर्ता और ठेके पर शिकायतें करने वालों को थोक में कूपन थमा देते हैं। ये शिकायतकर्ता किसी भी ऐंगल से जरूरतमंद नहीं होते। फिर भी ऐसे लोगों को कूपन दिए जाते हैं जो रसोई में आकर कलेक्टर के नाम से सेवाकर्मियों को तंग करते हैं। इसलिए जनसुनवाई में प्रति मंगलवार वास्तविक जरूरतमंदों को ही कूपन दिए जाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!