Turn off for: Hindi
14 मई पंचायत प्रवास कार्यक्रम को लेकर मंडल बैठके आयोजित

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के पंचायत चलो अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रवास के कार्यक्रमो की तैयारियों को लेकर मंडल बैठके सभी मंडलो में आयोजित की गई जिसमें भाजपा नगर श्री धैर्यबर्धन शर्मा,ग्रामीण श्री ओमप्रकाश शर्मा,खोड़ श्री राजू बाथम, नरवर श्री हेमंत ओझा,करैरा श्री रमेश खटीक,दिनारा श्री ओमप्रकाश खटीक, बैराड़ श्री देवेंद्र श्रीवास्तव, पोहरी श्री डा अरविंद बेडर, सतनवाड़ा श्री प्रहलाद भारती, कोलारस श्री रामेश्वर बिंदल,बदरवास श्री अजय जुनेजा,रन्नौद डॉ राकेश राठौर, पिछोर श्री जगराम सिंह यादव,खनियाधाना श्री भैया साहब लोधी, बामौर श्री लोकपाल लोधी ने मंडलो में पहुँचकर बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की गयीं।
रन्नौद मंडल की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी जी ने कार्यकर्ताओ को बताया कि भारतीय जनता पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता शिखर तक पहुचता है। श्री कुशाभाऊ ठाकरे, नानाजी देशमुख, राजमाता सिंधिया, श्री प्यारेलाल खण्डेलवाल और श्री सुंदरलाल पटवा जैसे संगठन मनीषियों ने अपने परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा किया है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया है। आज इसी मेहनत के बल पर केन्द्र में मोदी सरकार एवं मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनी है। लोकतांत्रिक देश में किसी भी सरकार ने इतने काम नहीं किए, जितने केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार ने जनकल्याण के काम किए है। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हमारी सरकार की अपार उपलब्धियां है। हम पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाए और उन्हें उपलब्धियों से अवगत कराए।
रन्नौद मंडल के प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने बैठक में कार्यकर्ताओ को बताया कि मध्य प्रदेश की सभी 23000 पंचायतों में पंचायत प्रवास कार्यक्रम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा होंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर संगठन ने प्रदान किया है पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में युवा मोर्चा अपनी सुपर 11 टीम के कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं जो कार्यक्रम के पूर्व 13 मई में कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए पंचायतमें घर घर पीले चावल बांटेगे, कार्यकर्ताओं के घर पर झंडे लगाकर और कार्यक्रम के दिन कार्यकर्ता उत्सवी माहौल में ढोल बाजे जुलूस के साथ साथ संबंधित पंचायत में पहुंच कर सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में लाभान्वित का सम्मान व युवा मोर्चा के सुपर 11 टीम का भी सम्मान करें, कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्ति के द्वारा झंडा वंदन करावे तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी के पत्र का वाचन करें।भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य श्री वीरेंद्र रघुवंशी जी ने कहा कि आज भारत के 80 प्रतिशत भाग में भाजपा की सरकार है माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी व शिवराज जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए अनेको योजनाए संचालित की है जो पं दीनदयाल जी के अंत्योदय को साकार कर रही है बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी एवं आभार अबध बोहरे ने किया।
रन्नौद मंडल बैठक में डॉ छविराज सिंह, श्री सुचेन्द्र बोहरे ,राकेश रघुवंशी,जिला मंत्री युवा मोर्चा प्रदीप धाकड़,दिनेश खटीक,सुरेंद्र रघुवंशी,बंटी सिकरवार,श्याम राठौर,रामपाल लोधी,हरवीर सिंह धाकड़, रानू रघुवंशी,दशरथ लोधी,जगदीश लोधी,श्री राम रजक, बबलेश दांगी,जगदीश रजक, सुरेश धाकड़ सरपंच,कैलाश धाकड़, बेनीप्रसाद मिश्रा,मोहन सिंह लोधी,विजयराम शर्मा,श्याम विहारी कुशवाह,गौरव ठाकुर आदि उपस्तिथ हुए।




