Press "Enter" to skip to content

आपात काल में जेल गए लोकतंत्र सैनानियों का ताम्रपत्र से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया किया सम्मान

शिवपुरी । म.प्र. की खेल एवं युवा कल्याण धार्मिक न्यास धर्मस्व विभाग की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आपातकाल 26 जून 1975 में महिनों जेल में रहे लोकतंत्र सैनानी का म.प्र. शासन की ओर से ताम्रपत्र स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी में भेंट कर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ताम्रपत्र संदेश में कहा कि भारतीय प्रजातंत्र के इतिहास में 26 जून 1975 को आपातकाल लगा दिया गया था। लोकतंत्र की अक्षुण्ण रखने औश्र नागरिक अधिकारों के लिए आपने कठोर यतनायें सहीं एवं जेल में निरूद्ध में रहे। आपके अदम्य साहस एवं संकल्प प्रदर्शन के कारण 21 मई 1977 को आपात काल समाप्त हुआ। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपने अनुकर्णीय त्याग और बलिदान किया है। आप प्रदेश के लोकतंत्र सैनानी हैं। उन्होंने कहा आपके साहस पूर्ण कार्य के लिए ताम्रपत्र से सम्मानित करते हुए राज्य शासन गौरवान्वित हैं। उक्त संदेश से सुसज्जित ताम्रपंत्र को ग्रहण करने वालों में कामता प्रसाद बोमटे पूर्व विधायक, रामजीलाल बंसल, घनश्याम भसीन के पुत्र, महेश गौतम के पुत्र, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम राठौर, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द गर्ग, श्रीमती चन्द्रमोहनी गुप्ता, श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती भगवती गोयल के पुत्र उपस्थित थे। ताम्रपत्र ग्रहण करने वालों में कई लोकतंत्र सैनानी किन्हीं कारणों से इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रत्येक लोतंत्र सैनानी को शुभकामनायें देते हुए माल्यार्णपण किया एवं भावी जीवन की कामनायें की। इस अवसर पर विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!