Press "Enter" to skip to content

दिनारा जेबी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद का कार्यक्रम संपन्न हुआ

दिनारा।दिनारा स्थित रास जेबी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर श्री बृजेन्द्र सिंह कौरव द्वारा की गई जिसमें बच्चों को अनेक प्रकार के खेल  कराए गए जिसमें चेयर रेस बलून रेस बनाना रेस सैक रेस लेमन रेस हंड्रेड मीटर रेस फ्रॉग रेस आदि खेलकूद प्रमुख रहे एवं बच्चों ने खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया खेलकूद के दौरान बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था कार्यक्रम के अंत में संस्था के डायरेक्टर श्री बृजेन्द्र सिंह कौरव द्वारा बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के बारे में बताया गया उन्होंने बताया कि मानसिक विकास के लिए शारीरिक विकास का भी होना बहुत जरूरी है जोकि बच्चों के संपूर्ण विकास में भागीदारी निभाते हैं इस दौरान स्कूल के कोऑर्डिनेटर अमन विदुआ एवं अन्य स्टाफ जिसमें अभिषेक खरे रुचि गुप्ता अनामिका गुप्ता शानू द्विवेदी, अपर्णा सोनी, आयुषी गुप्ता ,चंदा पाल आदि टीचर उपस्थित रहे एवम बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!