Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर युवक की मारपीट

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भैंसा में एक युवक की गांव के ही युवक ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
हरिसिंह पुत्र खेमराज बघेल (55) निवासी ग्राम भैंसा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले रविन्द्र पुत्र रामलाल बघेल से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते मंगलवार की रात जब वह खेत में पानी देने के बाद घर जा रहा था तभी हरिसिंह उसे मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। जब हरिसिंह से रास्ते से हटने को कहा तो गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद हरिसिंह अपने घर आया और घटनाक्रम के बारे में परिजनों को अवगत कराया एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!