Press "Enter" to skip to content

पांच किलोमीटर खंबों से चोर चुरा ले गए तार

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खड़ीचा फतेहपुर रोड से खडीचा का हार तक चोरों ने बिजली का तार चोरी कर लिया। घटना की जानकारी लगने पर बिजली विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद थाने पहुंचे जहां उन्होंने नामजद शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
बिजली कंपनी के इंजीनियर आरके जैन पुत्र बाबूलाल जैन निवासी महावीर गंज करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि चोर खंबे से बिजली का तार चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने चैकिंग की तो पता चला कि चोरों ने आम रास्ता खड़ीचा फतेहपुर रोड से खडीचा का हार तक लगभग 5 किलोमीटर तक का बिजली तार चोरी कर लिया है। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि बिजली के तार कोक मनीष रावत, छोटेराजा परमार, सुरेश पाल, नवला पाल निवासी खड़ीचा ने चोरी किया है। जिस पर उन्होंने एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया जहां पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!