
मंडी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह के विजेता टीम को भेंट की ट्रॉफी
शिवपुरी। जयगुरू बाबा क्रिकेट क्लब बेशी द्वारा टेनिसबॉल से क्रि
केट टूर्नामेंट का आयोजन 29 मार्च से किया गया। टूर्नामेंट में 16 टीमों से हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला पोहरी और चकराना की टीमों के बीच खेला गया। फायनल मैच समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मंडी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह, सरपंच लाखन सिंह धाकड़, उपसरपंच दिलीप कुशवाह उपस्थित रहे। 16 ओवर के मैच में चकराना की टीम ने पोहरी को हराकर फायनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज किया। विजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपए का पुरस्कार व उपविजेता को 5100 रुपए का पुरस्कार मुख्य अतिथियों द्वारा भेंट किया गया। इस मौके पर शिशुपाल कुशवाह युवा जिला अध्यक्ष शिवपुरी मेहरवान कुशवाह युवा ब्लॉक अध्यक्ष पोहरी नबल कुशवाह युबा प्रचार मंत्री पोहरी राजू कुशवाह रामगोपाल रावत लाखन धाकड़ सरपंच व दिलीप कुशवाह उपसरपंच कमेटी के कार्यकर्ता व सैंकड़ों की संख्या ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे।





