शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आकुर्सी में अपने चाचा के यहां आई किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम आकुर्सी में अपने चाचा के यहां रहने आई 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज दिन के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई, जब किशोरी शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के परिजनों को सूचना दी गई व किशोरी की रिश्तेदारों में पूछताछ की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका। तब किसी ग्रामीण ने बताया कि उनकी पुत्री को बंटी धाकड़ निवासी बीलबरा के साथ देखा गया था। जिस पर परिजनों ने संदेह के आधार पर युवक के खिलापु शिकायत दर्ज करवाई।
चाचा के घर घूमने आई भतीजी को भगा ले गया युवक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News




Be First to Comment