
झाबुआ/प्रदेश की सबसे लोकप्रिय एवं देश में अपने विजयी रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर संपूर्ण देश में अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी, इंदौर विधानसभा-२ के लोकप्रिय विधायक श्री रमेश मेंदोला की विधानसभा का भाजपा आई टी सेल का प्रभारी युवा नेता श्री हर्ष मेहता (हाईकोर्ट एडव्होकेट) को नगराध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा द्वारा नियुक्त किया गया ।। गोरतलब हैं कि आई टी सेल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा ने अपने सक्रिय राजनीतिक कार्यों से पूरे शहर के युवाओं को भाजपा आई टी सेल की और आकर्षित किया हैं ।। उल्लेखनीय है कि श्री मेहता ने बहुत ही कम उम्र में अपने राजनैतिक क्षेत्र में ऊँचाई हासिल कर एवं कई प्रादेशिक पदों पर क़ाबिज़ होकर युवाओं में एक विशेष स्थान बहुत कम समय में प्राप्त किया हैं । श्री मेहता की नियुक्ति पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप जी नायर , वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप सिसोदिया जी, इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे,, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री विकास दागा, वैश्य महासम्मेलन के इंदौर कार्यवाहक अध्यक्ष श्री घनश्याम गुप्ता, श्री नवनीत सिसोदिया, विकास यादव, सुमित हार्डिया, करण भाट एवं अन्य कई सामाजिक संगठनो द्वारा श्री मेहता को बधाई दी जा रही हैं ।।






Be First to Comment