Press "Enter" to skip to content

हिम्मतपुर पुलिस ने पकडी अबैध रैत से भरी ट्रेक्टर ट्राली

हिम्मतपुर। पिछोर थाना के अंतर्गत लगने बाली हिम्मतपुर पुलिस चौकी की प्रभारी पूनम कटारे ने पिछोर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में बीती दरम्यानी रात एक अबैध रैत से भरे ट्र्रेक्टर ट्राली को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक हिम्मतपुर निवासी चन्नीराम  पुत्र रतना जाटव 28-29 मई की दरमियानी रात लगभग 1 बजे महिन्द्रा ट्रेक्टर से हिम्मतपुर- सुजावनी रोड पर बिलरऊ नदी के रिपटा के पास से  अबैध रूप से रैत भर कर गांव की तरफ आ रहा था एवं तभी हिम्मतपुर चौकी प्रभारी पूनम कटारे सहित पुलिस बल ने गस्त के दोरान  ट्र्रेक्टर ट्राली को देखा तो ट्रेक्टर पर कोई नम्बर नही डला था एवं जैसे ही चालक चन्नीराम जाटब ने पुलिस को देखा तो भागने की कोशि की लेकिन पुलिस ने चालक को तुरन्त ही दबोच लिया एवं उक्त ट्र्रेक्टर ट्राली को जप्त कर मामले को कार्यवाही करने के लिए खनिज विभाग भेजा। इस सराहनीय कार्यवाही मे चौकी प्रभारी पूनम कटारे के अलावा सेनिक सुरेन्द यादव, सतीश शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा एवं सिन्नाम राजपूत की मुख्य भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!