मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत

शिवपुरी। खनियांधाना के ग्राम अछरौनी में रहने वाला 85 वर्षीय वृद्ध बालचंद पुत्र परमा साहू उम्र 85 वर्ष कल दोपहर के समय अपने घर के पास ही स्थित कुएं के पास से गुजर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला और पीएम के लिए भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।