हथियारों के साथ पकड़े गए बदमाश

Image result for बदमाश

ग्वालियर। डांग वाले बाबा की पहाड़ी से आधी रात को
पुलिस ने 8 बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि ये बदमाश पिस्टल,
कट्टा, सरिया व लाठी लेकर डकैती डालने जा रहे थे। हथियारों के साथ पकड़े गए
बदमाशों में आधा दर्जन के लगभग स्मैक के नशे के आदी है। और नशे का इंतजाम
करने के लिए वारदात करने जा रहे थे।
माधवगंज थाना प्रभारी विनय शर्मा
ने बताया कि शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि डांग वाले बाबा की पहाड़ी पर
कुछ संदिग्ध युवक देखे गए हैं। इनके इरादे नेक नहीं लग रहे हैं। इनके
हाथों में लाठी व सरिए व नजर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 8
बदमाशों को पकड़ लिया।
इनको पकड़ा: पुलिस ने पहाड़ी
के पास से सुनील पुत्र कालीचरण सिकरवार कुलदीप पुत्र विश्वेश्वर दयाल
शर्मा, अमरदीप पुत्र सुरेंद्र सिकरवार निवासी गुढ़ा,नंदू पुत्र रामस्वरूप
कंषाना निवासी महलगांव, चंद्रभान पुत्र समीर वैश्य निवासी सिंकदर कंपू,
संदीप पुत्र नरेंद्र मराठा, आशीष पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी जमूरखाना
को पकड़ा है।
ये हथियार मिले: पुलिस का दावा है
कि पकड़े गए युवकों की मौके पर ही तलाशी लेने पर एक पिस्टल, कट्टा. 2 चाकू, 2
लाठी व सरिये बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने पुलिस के सामने
कबूल किया है कि वह पहाड़ी पर डकैती डालने का टारगेट तय करने के लिए जमा
हुए थे।


संबंधित खबरें