
शिवपुरी। शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में अस्पताल चौराहे के पास स्थित आनंद दूध डेयरी के सामने खड़ी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। फरियादी श्रीलाल पुत्र भोला कुशवाह निवासी मनियर ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 4694 शाम 6 बजे दूध डेयरी के सामने खड़ी की थी जब वह कुछ समय बाद लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment