Press "Enter" to skip to content

घर के आंगन में अलाव पर ताप रही भाभी की देवर ने की मारपीट

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बपावली में देवर ने भाभी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण भाभी आंगन में बैठकर अलाव पर ताप रही थी जिस पर देवर ने उसे अंदर जाने को कहा। जब भाभी ने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कमला पत्नी रामदयाल लोधी निवासी ग्राम बपावली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मंगलवार को शाम के समय वह अपने घर के आंगन में अलाव पर ताप रही थी उसी समय उसका देवर नवल पुत्र गोविंद लोधी आ गया और उससे पूछा कि तुम आंगन में क्यों ताप रही हो, अंदर जाओ। जिस पर भाभी ने मना किया तो देवर उसके साथ गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। इसके बाद देवर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद महिला ने घटनाक्रम के बारे में पति को बताया और थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!