Press "Enter" to skip to content

बोल्डरों से भरी ट्रोली पकड़ऩे पर आरोपियों ने वन आरक्षक को जमकर पीटा, शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के पिपरो बीट से ट्रेक्टर ट्रॉली की सहायता से अवैध रूप से बोल्डर भरकर ले जा रहे आरोपियों को गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने पकड़ा तो उक्त आरोपियों ने टीम पर हमला बोलकर वन आरक्षक महेश पुत्र मदनलाल गुप्ता के साथ मारपीट कर दी और आरोपी वन टीम से जबरन ट्रेक्टर ट्रॉली छीनकर ले गए। जिसकी शिकायत वन आरक्षक श्री गुप्ता ने मायापुर थाने में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी आनंद शर्मा, ट्रेक्टर चालक चीकू शर्मा और उसके सहयोगी देवेंद्र यादव निवासी पिपरो के खिलाफ भादवि की धारा 353, 332, 186, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
8 मई की रात्रि वन आरक्षक महेश पुत्र मदनलाल गुप्ता निवासी चांदनी चौक पिछोर अपनी टीम के सदस्य भागीरथ जाटव, बारेलाल जाटव, नवल सिंह और आशाराम के साथ रात्रि करीब 3 बजे अपनी बीट पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें वन क्षेत्र में बोल्डर भरने की आवाज सुनाई दी और वन टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी आनंद शर्मा, चीकू शर्मा और देवेंद्र यादव वन क्षेत्र से अवैध उत्खनन करते हुए पाए गए जो टीम को देखकर ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर भागने लगे जिनका पीछा कर टीम के सदस्यों ने उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपियों ने टीम पर हमला बोल दिया और वन आरक्षक की जमकर मारपीट कर दी। साथ ही टीम के अन्य सदस्यों से आरोपी ट्रेक्टर ट्रॉली छुड़ाकर भाग खड़े हुए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!