खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया ने नोहरीकलां पहुंच मार्ग का किया भूमिपूजन

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने 31 करोड़ 67 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 1.73 किलोमीटर लम्बे नोहरीकलां पहुंच मार्ग का मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।