Press "Enter" to skip to content

कुएं से पानी भरने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दौनी में एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि किशोरी खेत पर बने कुएं पर पानी भरने गई थी उसी समय गांव का युवक आया और उसका रास्ता रोकर छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ग्राम दौनी की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह खेत पर बने कुएं से पानी भरने के लिए गई हुई थी तभी पास ही के खेत में काम कर रहा धर्मेन्द्र आया और उसका रास्ता रोक लिया एवं किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने उसका रास्ता छोडऩे को कहा तो युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। जिसके बाद किशोरी अपने घर आई घटनाक्रम के बारे में परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
एबी रोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत
शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एबी रोड़ स्थित भैया होटल के सामने बीते रोज शाम को ट्रक ने सड़क पर जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। घटना में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। 
पुलिस थाना देहात में फरियादी भरत पुत्र कड़ौरीलाल यादव निवासी सुनाज थाना कोलारस ने बताया कि उसके पिता सुखलाल बीते रोज एबी रोड़ होकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे तभी किसी ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पिता सुखलाल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्थाम ेउन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में फरियादी पुत्र भरत यादव की शिकायत पर वाहन चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!