ग्वालियर.शहर के इंदरगंज चौराहे पर स्थापित महाराजा माधौराव
सिंधिया-II की स्टेच्यू पर एक लड़की चढ़ गई, और महाराजा की गोदी में बैठ
गई। सूचना पुलिस व नगरनिगम को दी गई। लड़की को मुश्किल से पुलिस और नगर
निगम के कर्मचारियों ने घोड़े से उतारा। ये है मामला….
सिंधिया-II की स्टेच्यू पर एक लड़की चढ़ गई, और महाराजा की गोदी में बैठ
गई। सूचना पुलिस व नगरनिगम को दी गई। लड़की को मुश्किल से पुलिस और नगर
निगम के कर्मचारियों ने घोड़े से उतारा। ये है मामला….
– बुधवार की शाम एक लड़की आई और इंदरगंज पुलिस थाने के सामने स्थापित
ग्वालियर रियासत के महाराजा माधौराव-II की स्टेच्यू पर चढ़ने की कोशिश करने
लगी। स्टेच्यू के गार्डन में काम कर रहे सफाई कर्मचारी ने उसे भगा दिया।
– संयोग से पास ही बिजली कर्मचारी पोल पर काम करते एक सीढ़ी छोड़ गए थे।
लड़की उसे उठा कर लाई और सफाई कर्मचारी को चकमा दे कर स्टेच्यू पर चढ़ गई
और राजा की गोदी में बैठ गई। इसके बाद वो जोर से चिल्लाने लगी।
– पास में काम कर रहे निगम कर्मचारी ने इंदरगंज पुलिस को बताया। इसके बाद
निगम के फायर अमले को भी फोन कर दिया। इस बीच थाने से एक सिपाही वहां आ
गया। दोनों मिलकर लड़की को उतारने की कोशिश करने लगे।
मुश्किल से उतरी घोड़े से लड़की
–
लड़की स्टेच्यू से उतरने को तैयार नहीं थी। दोनों को लगा कि कहीं लड़की
ऊपर से छलांग नहीं लगा दे। अंत में निगम कर्मचारी ने लड़की को बातों में
उलझाया और पीछे से सिपाही गया और उसे समझाकर घोड़े से उतारा।
लड़की स्टेच्यू से उतरने को तैयार नहीं थी। दोनों को लगा कि कहीं लड़की
ऊपर से छलांग नहीं लगा दे। अंत में निगम कर्मचारी ने लड़की को बातों में
उलझाया और पीछे से सिपाही गया और उसे समझाकर घोड़े से उतारा।
-घोड़े
से नीचे उतरते ही लड़की फालतू की बातें करने लगी। वे समझ गए कि वह मानसिक
रूप से विक्षिप्त है और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।
से नीचे उतरते ही लड़की फालतू की बातें करने लगी। वे समझ गए कि वह मानसिक
रूप से विक्षिप्त है और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।
इस दौरान पूरे इंदरगंज चौराहे पर ट्रैफिक जाम हो गया और लोग भीड़ लगाकर जमा हो गए। करीब 45 मिनट तक चौराहे पर हंगामा होता रहा।





Be First to Comment