

बैराड।
रविवार को ठाकुर बाबा मंदिर पर ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का
आयोजन किया गया जिसमें शिवपुरी, पोहरी, भटनावर एवं समीपवर्ती क्षेत्र के
सैकड़ों की संख्या में आये बिप्र बंधुआओं ने एक दूसरे के गले मिलकर फूल
होली मनाकर बधाईयां दी। जिसमें ब्राह्मण समाज के बरिष्ठ समाज सेवियों
द्वारा अपने-अपने विचार मंच पर रखे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ
नेता एनपी शर्मा व अखिल शर्मा (ककरौया) ने मंच से घोषणा की, कि हमारे समाज
के गरीब निर्धन बच्चों के जिनके इंटर में 75 प्रतिशत अंक आए हो और वह आगे
ंकी पढ़ाई करना चाहते हैं तो हम उनकी मदद करेंगे ऐसे छात्र-छात्राएं या
पालक हमसे संपर्क कर सकते है व जिलेवार से आए अतिथियों ने अपने अपने
उदबोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटाने एवं समाज की एकजुटता बनाए
रखने की बात कही। समाज की ओर से इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में
शासकीय नौकरी पाने वाले युवा-युवतियों का सम्मान एवं प्रशंसा पत्र दिए तथा
स्मृति चिन्ह किए। बैराड ब्राह्मण समाज ने बाहर से पधारे हुए अतिथियों का
स्वागत सत्कार किया व बैराड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप त्रिवेदी में भी
सभी समाज बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया मंच संचालन राजकुमार शर्मा
ने किया एवं आभार व्यक्त पुरूषोतम शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से
नरेंद्र बिरथरे हरीबल्लब शुक्ला एन पी शर्मा दिलीप मुदगल अखिल शर्मा विपिन
खेमारिया ब्रजकिशोर त्रिवेदी दीलीप त्रिवेदी रोहित शर्मा अभिषेक शर्मा
सन्तोष शर्मा सुनील मुदगल डॉ प्रदीप शर्मा माता चरण शर्मा विनोद कुमार
मडैनिया कपिल पन्डा दीपक पचौरी आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment