शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर डामरौन में वनमाली पुत्र राजाराम ने गेहूं में जहरीली दवा मिलकर बाहर फेंक दिया। इन जहरीले गेहूं का सेवन मुकेश पुत्र चन्नीलाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी बामौर डामरौन के जानवरों ने कर लिया। जहरीले गेहूं के सेवन से चार गाय एवं दो बैलों की मौत 21 मई को हुई थी। पीडि़त ने घटना संबंधी आवेदन पुलिस में दिया था। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 429 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।जहरीले गेहूं के सेवन से चार गाय और दो बैलों की मौत, मामला दर्ज

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर डामरौन में वनमाली पुत्र राजाराम ने गेहूं में जहरीली दवा मिलकर बाहर फेंक दिया। इन जहरीले गेहूं का सेवन मुकेश पुत्र चन्नीलाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी बामौर डामरौन के जानवरों ने कर लिया। जहरीले गेहूं के सेवन से चार गाय एवं दो बैलों की मौत 21 मई को हुई थी। पीडि़त ने घटना संबंधी आवेदन पुलिस में दिया था। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 429 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


