ग्वालियर। स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
बुधवार को डीआरडीओ में हुई जांच में एडीश्नल एसपी की पत्नी स्वाइन फ्लू
पॉजीटिव पाई गई है। जेएएच प्रबंधन की परेशानी ये है कि वर्तमान में मरीज
प्रायवेट वार्ड में भर्ती है, जबकि महिला को स्वाइन फ्लू वार्ड में शिफ्ट
करना जरूरी है। जिसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
अब तक
स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से करीब 127 संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीजों के
सेम्पल डीआरडीओ जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 23 मरीजों की
रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों ने जयारोग्य अस्पताल
प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की भी टेंशन को बढ़ा दिया है। बुधवार को चार
मरीजों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। जिसमें से ई-2
रेसकोर्स रोड पर रहने वाले एडीश्नल एसपी की पत्नी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई
है। जेएएच प्रबंधन की परेशानी ये है कि महिला वर्तमान में जेएएच के
प्रायवेट वार्ड में भर्ती हैं। उनको अब स्वाइन फ्लू वार्ड में शिफ्ट करना
है, लेकिन अब तक ये संभव नहीं हो सका है। मरीज चूंकि मेडिसिन विभाग के
एचओडी के अंडर में भर्ती हैं, इसलिए अब उन्ही से मरीज को स्वाइन फ्लू वार्ड
में शिफ्ट कराने के लिए कहा गया है। क्योंकि प्रायवेट वार्ड में रहने से
अन्य मरीजों को भी संक्रमित होने का खतरा बना रहेगा।
एडीश्नल एसपी की पत्नी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment