शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के सांरड गांव निवासी रणवीर सिंह पुत्र बैज

नाथ सिंह यादव की हीरो लाल काले रंग की मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। बताया जाता है कि फरियादी बदरवास की सब्जी मंडी में शाम 7 बजे सब्जी खरीदने के लिए गया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमक्यू 2898 मण्डी के बाहर खड़ी कर दी। जब वह सब्जी खरीदकर लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। फरियादी रणवीर सिंह ने मामले की रिपोर्ट बदरवास थाने में दर्ज करा दी है जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी को विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment