शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम बहगवां में दो सगे भाई सुरेश रावत और रामेश्वर रावत पुत्रगण श्रीलाल रावत में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि एक भाई खेत में डले कचरे में आग लगा रहा था तभी दूसरे भाई के पाइप का वाल्व जल गया। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी गई। गाली गलौंच से शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों ही भाइयों ने घटना की शिकायत सीहोर थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने सुरेश की रिपोर्ट पर से राजेश रावत, रामेश्वर के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है, वहीं रामेश्वर की रिपोर्ट पर से सुरेश और श्रीलाल के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।पाइप का वाल्व जलने को लेकर सगे भाइयों ने की एक-दूसरे की मारपीट, क्रॉस प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम बहगवां में दो सगे भाई सुरेश रावत और रामेश्वर रावत पुत्रगण श्रीलाल रावत में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि एक भाई खेत में डले कचरे में आग लगा रहा था तभी दूसरे भाई के पाइप का वाल्व जल गया। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी गई। गाली गलौंच से शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों ही भाइयों ने घटना की शिकायत सीहोर थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने सुरेश की रिपोर्ट पर से राजेश रावत, रामेश्वर के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है, वहीं रामेश्वर की रिपोर्ट पर से सुरेश और श्रीलाल के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34, 427 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


