Press "Enter" to skip to content

सास को भेजा बाजार, इधर जेवर लेकर भाग गई दुल्हन

शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र के भाटी गांव से दुल्हन ने अपनी सास को बाजार भेज दिया। मौका पाते ही दुल्हन जेवर लेकर मौके से भाग गई। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। किशोरी जाटव निवासी ग्राम भाटी ने कोलारस पुलिस थाने आकर सूचना दी कि उसके बेटे गजराम जाटव की शादी 24 मई को खतौरा निवासी संगीता से हुई थी। शादी के बाद बहू को घर लाए और कुछ दिन रहने के बाद वापस मायके भेज दिया। मायके से बहू को 15 जून को भाटी ले आए। लेकिन 16 जून की दोपहर से बहू अचानक लापता हो गई है। गायब होने से पहले बहू ने अपनी सास से बाजार जाकर ब्लॉउज लाने के लिए कहा था। जबकि पति गजराम जाटव कमरे के अंदर सो रहा था। संगीता सोन-चांदी के जेवर लेकर घर से कहीं चली गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!